{"_id":"68964e40a8ec784daf0de522","slug":"truck-hits-bike-12th-class-student-dies-another-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-147337-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, 12वीं के छात्र की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, 12वीं के छात्र की मौत, दूसरा घायल
Sat, 09 Aug 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
कांधला। कसबे में किवाना मोड़ पर शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार 12वीं के छात्र सागर की मौत हो गई जबकि उसका साथी सोनू घायल हो गया। घायल की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रामपुर खेड़ी निवासी मोहन ने बताया कि उसकी बहन की शादी नन्हेड़ा थाना भोपा के शंकर से हुई है। रक्षाबंधन पर्व पर मोहन की बहन अपने 16 वर्षीय पुत्र सागर को लेकर रक्षा पर्व मनाने आई थी। सोनू, जो मोहन का पुत्र है, शुक्रवार को कांधला बाजार से घरेलू सामान खरीदने बाइक से निकला था। सागर भी सोनू के साथ बाइक से बाजार जाने की जिद कर रहा था। दोनों भाई सामान खरीदकर वापस रामपुर खेड़ी लौट रहे थे।
जैसे ही वे किवाना मोड़ पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ईंटों से भरे ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक ट्रक में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत सूचना देकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। सोनू की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मोहन के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।