फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck driver killed in accident, co-operator injured

हाईवे पर पीछे से टक्कर लगने पर ट्रक चालक की मौत, सहचालक घायल

Tue, 10 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Truck driver killed in accident, co-operator injured
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव लांक चौकी के निकट ओवरटेक करते समय ट्रक आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। हादसे में पीछे वाले ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि सहचालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने जेसीबी से दोनों ट्रकों को अलग किया। इस दौरान हाईवे की एक साइड पर करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सोमवार रात धान से लदा ट्रक मेरठ की तरफ से करनाल जा रहा था। ट्रक में चालक गौतम (35) और सहचालक योगेंद्र निवासी गांव इटरा, थाना मगध यूनिवर्सिटी जिला गया बिहार थे। जब ट्रक शामली क्षेत्र में गांव लांक चौकी के निकट पहुंचा तो आगे धीमी गति से चल रहे ट्रक को चालक गौतम ने बाईं साइड से ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक आगे वाले ट्रक में साइड से टकराकर उसमें घुस गया। दोनों ट्रक आपस में फंस गए। चालक गौतम और सहचालक योगेंद्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को अलग कर चालक को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान चालक गौतम की मौत हो गई। हाईवे पर दोनों ट्रकों के खड़े रहने से करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। कोतवाल का कहना है परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed