फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Troublemakers can spoil the harmony, instructions to stay alert

Shamli News: सौहार्द बिगाड़ सकते हैं उपद्रवी, अलर्ट रहने के निर्देश

Thu, 25 Jul 2024 04:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Troublemakers can spoil the harmony, instructions to stay alert
शामली। कांवड़ यात्रा, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर उपद्रवी जिले में माहौल खराब कर सकते हैं। अधिकारियों ने इस तरह की आशंका जताते हुए जिले में धारा-163 लागू कर दी है। साथ ही माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्गों पर सभी मीट की दुकानें, रेस्टोरेंट और फैक्टरी पूरी तरह से बंद रहेंगी। यदि किसी ने खोलने का प्रयास किया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सोशल मीडिया एकाउंट पर किसी ने भड़काउ या फिर आपत्तिजनक पोस्ट की तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बिना अनुमति कोई शिविर नहीं लगाया जाएगा। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा या फिर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित नहीं होंगे। अतिशबाजी पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन


-तलवार आदि पर रहेगी रोक
कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की बेस बॉल स्टिक/अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेगा।यदि ऐसा पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-रात में नहीं बजेगा डीजे
डीएम ने कहा कि रात में 10 से लेकर सुबह 6 बजे तक जिले में डीजे नहीं बजाया जाएगा। इसके अलावा चाइनीज मांझे का प्रयोग भी पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके लिए टीमें अभियान भी चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
अफवाह फैलाने वाले होंगे सलाखों के पीछे
एसपी रामसेवक गौतम ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोग सलाखो के पीछे होंगे। इस तरह के लोगों की निगरानी के लिए तीन गोपनीय टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया खातों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed