फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Troublemaker of fog

कोहरा से मुसाफिरों की मुसीबत

Mon, 13 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 13 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Troublemaker of fog
fog - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोहरा और जाम आम नागरिकों के लिए मुसीबत बन गया है। धीमानपुुरा रेलवे फाटक का बैरियर क्षतिग्रस्त होने से चार घंटे तक समूचा शहर जाम के जद में आ गया।
विज्ञापन


 सोमवार को दोपहर 12 बजे के मोहल्ला धीमानपुरा रेलवे फाटक का बैरियर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को जंजीर डालकर निकाला गया।
विज्ञापन


चार घंटे तक धीमानपुरा रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से शहर के कुड़ाना मोड़ से लेकर धीमानपुरा रेलवे फाटक व दूसरी शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर शहर के माजरा रोड, सुभाष चौक, रेलवे रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, अजंता चौक, विजय चौक पर छोटे बड़े वाहनों से पूरे शहर में जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के कारण छोटे- बड़े वाहन रेंगते रहे।  वहीं, रेलवे के सिगनल इंजीनियर सचिन कश्यप ने बताया कि क्षतिग्रस्त बैरियर की मरम्मत शुरू कराई गई। बैरियर मरम्मत का कार्य दोपहर 12 बजे से लेकर चार बजे तक चला है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो ट्रेन प्रभावित हुई है।  

कोहरे में थम गई वाहनों की रफ्तार
शामली। कोहरे के कारण ट्रेनों व रोडवेज बसों की रफ्तार पर लगाम लगा दिया है। कोहरे के कारण ट्रेनें 10 घंटे तक विलंब से चल रही हैं।  कोहरा आम सवारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दिल्ली से चलकर -शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन 54059 का शामली आने का समय रात्रि 1.35 बजे है।

यह पैसेंजर ट्रेन शामली से दिल्ली के लिए जाने का समय रात्रि ढाई बजे का है। यह पैसेंजर दिल्ली से चलकर शामली सुबह 9.30 बजे पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर तीन बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन शाम के साढ़े चार बजे शामली पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैैैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 4.32 बजे का है।


यह पैसेंजर ट्रेन सुबह पांच बजकर चालीस मिनट पर शामली पहुंची। शामली से दिल्ली जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन का समय सुबह 5.40 बजे का है।यह पैैसेजर ट्रेन सुबह 6.10 बजे शामली से रवाना हुई। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे का है। सुबह ट्रेन सुबह 9.10 बजे शामली पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed