फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tricolor in hands, slogans of Bharat Mata ki Jai

हाथों में तिरंगा, लगाए थे भारत माता की जय के नारे

Wed, 22 Jan 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tricolor in hands, slogans of Bharat Mata ki Jai
शामली क्षेत्र के गांव बांमडोली निवासी वृद्व हरबीर सिंह - फोटो : SHAMLI
शामली। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने पर पहला गणतंत्र दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया था। लोगों में जोश और उत्साह का माहौल था। शामली के गांव बामनौली निवासी 93 वर्षीय हरबीर सिंह ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि गांव में खुशी का माहौल था। युवाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत मां की जय के नारे लगाए गए थे।
विज्ञापन

देश के पहले गणतंत्र दिवस समारोह केे लेकर बुजुर्ग हरबीर सिंह से बात की गई। उन्होंने बताया कि उस समय टीवी नहीं थे। गांव में रेडियो पर ही देश दुनिया की खबर मिलती थी। उन्हें और गांव के लोगों को रेडियो से ही पता चला था कि 26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उस समय वे करीब 23 वर्ष के थे और गांव में परिवार के लोगों के साथ खेती करते थे। पहला गणतंत्र दिवस दिल्ली जाकर देखने की इच्छा थी, लेकिन उस समय इतनी सुख सुविधा नहीं थी कि दिल्ली आसानी से जा सके। उस समय लोगों में देश के प्रति लगाव और समर्पण का भाव था। आजादी के बाद जब अपने देश का संविधान कानून लागू हुआ तो लोगों में अलग ही खुशी थी और उत्साह था। गांव में जश्न जैसा माहौल था। गांव की गलियों में युवा वर्ग की टोलियां हाथों में तिरंगा लेकर भारत मां की जय के नारे लगाते हुए घूमी थीं। उनका कहना है कि उस समय लोगों में देश प्रेम का जज्बा अलग ही था। 70 के दशक में जब इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी। उस समय उन्होंने दिल्ली में जाकर गणतंत्र दिवस समारोह को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed