फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute to the soldiers who died in Pathankot

पठानकोट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

Wed, 06 Jan 2016 12:33 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 06 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
 Tribute to the soldiers who died in Pathankot
शामली। पठानकोट में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को छात्रों समेत सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों के चित्रों के सम्मुख छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने कैंडल जलाते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पठानकोट में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिसके बाद शहीदों के चित्रों के सम्मुख कैंडल जलाई गई। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने कहा कि पठानकोट घटना पूरे विश्व के लिए चुनौती है। आतंकवाद का इंसानियत से कोई नाता नहीं और न ही उसका कोई मजहब होता है। इस तरह के लोग केवल इंसानियत के दुश्मन हैं। इस दौरान पंकज गर्ग, मनोज शर्मा, श्रवण कुश, अजय गोयल, राखी राणा, सुधीर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


इनर व्हील क्लब ऑफ शामली के तत्वाधान में भी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान क्लब अध्यक्षा वीणा अग्रवाल ने कहा कि जांबाज सिपाहियों को हमारी ओर से सलाम है। उनकी बदौलत ही हम चैन से सो रहे हैं। इस दौरान शहीदों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर रेखा गोयल, प्रवीण बंसल, पिंकी अग्रवाल, संगीता गुप्ता, शिविका, प्रिया, प्रीती, नीतू, गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री सत्यनारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में पठानकोट में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान स्कूल के समस्त शिक्षकों व छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। छात्रों ने शहीद हुए जवानों को नमन किया।

खतौली। मेपल्स अकादमी में अध्यापकों और बच्चों ने पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सात जवानों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्कूल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्य ममता दत्त शर्मा ने कहा हम सभी उन जाबांज और उनके परिजनों को सलाम करते हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

स्कूल के समस्त अध्यापकों और बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण भी किया। इसमें संयुक्त व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी सचिन जैन, अध्यापिका शैफाली, रजनी, सरोज, ऋतु जैन, मानसी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed