फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute to the martyrs of Kargil by painting

पेंटिंग बनाकर कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 27 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyrs of Kargil by painting
शामली कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी के छात्रो द्वारा बनाई गई पैटिंग - फोटो : SHAMLI
पेंटिंग बनाकर कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

शामली। कारगिल विजय दिवस पर 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के कैडेटों ने पेंटिंग और ड्राइंग बनाकर मां भारती के अमर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा 13 गर्ल्स बटालियन गाजियाबाद द्वारा आयोजित वेबिनार में कविता और क्विज प्रतियोगिता में जनपद के 9 कैडेटों ने प्रतिभाग किया।

रविवार को कारगिल विजय दिवस पर 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के कैडेटों ने कमान अधिकारी कर्नल आरके अनुज के निर्देशन में अपने घरों पर रहकर कारगिल युद्ध पर ड्राइंग और पेंटिंग बनाई और मां भारती के अमर सपूतों को याद करते हुए अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में जनपद के करीब 14 कालेजों के करीब 250 कैडेट शामिल हुए। इसके अलावा 13 गर्ल्स बटालियन गाजियाबाद ने विजय दिवस के अवसर पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में 85 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार के नेतृत्व में जनपद के नौ कैडेटों ने प्रतिभाग किया। वेबिनार में ऑनलाइन कविता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में सत्यनारायण इंटर कालेज शामली के अंकुर श्योरान, वैभव शर्मा, अंकुर, प्रीत, शुभांगी मित्तल और सेंट फ्रांसिस स्कूल के मानसी आर्य, अक्षिता कालखंडे और देव चौधरी ने क्विज प्रतियोगिता में और इसी स्कूल के हंस कुमार ने कविता प्रतियोगिता में ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

शामली कारगिल विजय दिवस  पर एनसीसी के छात्रो द्वारा बनाई गई पैटिंग

शामली कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी के छात्रो द्वारा बनाई गई पैटिंग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed