फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute to Ajay Pathak family

अजय पाठक परिवार को याद कर दी श्रद्धांजलि

Fri, 01 Jan 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Ajay Pathak family
शामली। शहर की पंजाबी कालोनी में भजन गायक अजय पाठक परिवार की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर शहर और बाहर से आए लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र की पंजाबी कालोनी में एक साल पहले भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह, बेटी वसुंधरा और बेटे भागवत की जघन्य हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में अजय पाठक के करीबी शिष्य हिमांशु सैनी निवासी गांव झाड़खेड़ी थाना कैराना को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया था।

अजय पाठक के बड़े भाई हरिओम पाठक ने बताया कि अजय पाठक व उनके परिवार को उनसे बिछड़े हुए एक साल हो गया। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर 25 दिसंबर से सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हुई श्रीमद्भागवत कथा का बृहस्पतिवार को सुबह मूल पाठ के साथ समापन हो गया। इसके बाद पूजन, दोपहर में हवन और आरती हुई। श्रद्धांजलि देने वालों में हनुमानधाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, पंजाबी समाज अध्यक्ष राजन बत्रा, प्रतीक गर्ग, डा. सुनील सैनी, परमेंद्र निर्वाल सभासद, उपेंद्र द्विवेदी, सचिन निर्वाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed