फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute taken out to pay homage to Swami Vivekananda

Shamli News: शोभायात्रा निकाल स्वामी विवेकानंद को किया नमन

Mon, 13 Jan 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tribute taken out to pay homage to Swami Vivekananda
शामली। स्वामी विवेकानंद जयंती को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकालकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैंकड़ो युवाओं ने भाग लिया और स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा माजारा रोड से प्रारंभ होकर धीमानपुरा मार्ग, एमसके रोड, कबाड़ी बाजार, अयोध्या चौक, गांधी चौक बाजार होते हुए यात्रा का शिव शक्ति वाटिका में पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद संघ के जिला प्रचारक कुलदीप ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद का वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूरे विश्व के सामने भारत और हिंदू धर्म का डंका बजाया। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल, एबीवीपी मुजफ्फरनगर विभाग के विभाग संगठन मंत्री ओजेश, आकाश भारती, मोहित तायल, वैभव ऐरन, वंश बाबरा, विष्णु शर्मा, सन्नी शर्मा, निशु, क्रिश, आयुष्मान, वंश वर्मा, वंश प्रजापति, केशव शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed