{"_id":"625861ed2ce03b1687328966","slug":"tribute-paid-to-martyr-fire-personnel-shamli-news-mrt584549756","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद फायर कर्मियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद फायर कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
शामली में अग्निशमन केंद्र पर शहीदों को श्रद्घांजलि देते सीएफओ दीपक शर्मा।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर फायर स्टेशन शामली पर स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर शहीद फायर कर्मियों को पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को पिन फ्लैग लगाए गए।
बृहस्पतिवार को फायर स्टेशन शामली पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में फायर स्टेशन के अग्निशमन द्वितीय अधिकारी आलोक सिंह ने फायर सर्विस टीम के साथ स्मृति परेड का आयोजन किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर स्थित फोर्ट स्टीकेन नाम के जहाज में भीषण अग्नि दुर्घटना हो गई थी। अग्निशमन कार्य करते समय जहाज में भयंकर विस्फोट होने से अग्निशमन विभाग के 66 अधिकारी व कर्मचारी शहीद हो गए थे। उन शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हर वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस और इस दिवस से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा दिवस के लिए स्लोगन अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाएं रखा गया है। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद की तहसील के क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और स्कूलों, उद्योगों व अन्य प्रतिष्ठानों पर मॉक ड्रिल कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।