फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Treatment of 2847 patients in Jan Arogya Mela, 223 Golden Cards made

जन आरोग्य मेले में 2847 मरीजों का उपचार, 223 बने गोल्डन कार्ड

Mon, 09 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Treatment of 2847 patients in Jan Arogya Mela, 223 Golden Cards made
जन आरोग्य मेले में 2847 मरीजों का उपचार, 223 बने गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2847 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए आरोग्य मेले में 223 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
रविवार को शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का जिले की सभी 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। सुबह 10 बजे से दो बजे तक लगे स्वास्थ्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ रही। मेले में 938 पुरुष, 1492 महिला और 457 बच्चे यानि कुल 2847 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। एसीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि जन आरोग्य मेले में 78 डाक्टरों और 156 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच की। मेले में आयुष्मान भारत योजना के 223 गोल्डन कार्ड बनाए गए। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना के 94 फार्म और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 160 फार्म भरे गए।
विज्ञापन

झिंझाना। गांव केरटू मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में चर्मरोग के 30 मरीज, टीबी के चार, कुपोषित 10 बच्चे, लीवर के पांच ,मधुमेह रोगी पांच, सांस रोगी सात, एनीमिया के सात अन्य रोग के मरीजों ने उपचार लिया है। कन्या सुमंगला के दो कार्ड, चार कार्ड महिलाओं के गोल्डन कार्ड बनाए गए। आरोग्य मेले में 160 रोगियों को उपचार दिलाया गया है। इस अवसर पर डाक्टर अशोक सैनी, भरत प्रसाद, नवीन कुमार, एएनएम रजनी कश्यप, स्टाफ नर्स दिव्या, अनमोल, आशा अनीता, मंजू, पूनम और लविश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही मरीजों की स्थिति
कुल- 2847
उच्च रक्तचाप - 147
श्वसन रोगी- 434
लीवर रोगी- 56
मधुमेह -140
उदर - 172
चर्म रोगी -516
एनीमिया - 131
टीबी- 44
कैंसर -03
गर्भवती महिलाएं- 110
कुपोषित बच्चे - 31
अन्य रोगी- 972
गोल्डन कार्ड - 223
मोतियाबिंद -25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed