फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Transport department will acquire 800 vehicles, notice given

Shamli News: परिवहन विभाग करेगा 800 वाहनों का अधिग्रहण, नोटिस दिए

Tue, 02 Apr 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 02 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Transport department will acquire 800 vehicles, notice given
शामली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया परिवहन विभाग ने शुरू कर दी है। जिले के 800 छोटे और बड़े वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं। इन वाहनों के स्वामियों को उनके वाहनों को चुनावी प्रक्रिया के लिए अधिग्रहीत किए जाने की सूचना नोटिस के माध्यम से दे दी गई है। निर्धारित तिथि पर वाहन परिवहन विभाग को सौंपने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान पुलिस, अर्द्ध सैनिक बल, कर्मचारियों, सेक्टर अधिकारियों को इधर से उधर लाने व ले जाने के लिए कई हजार वाहनों की आवश्यकता पड़ती है। जबकि इतने वाहन किसी भी विभाग के पास नहीं होते। वाहनों की आवश्यकता की पूर्ति करने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की होती है। इसी के चलते परिवहन विभाग अधिकारी अभी से अलर्ट हुए हैं। विभागीय अधिकारियों ने जिले में दौड़ने वाले पिकअप, कार, स्कूली वाहन, बस, केंटर, जीप आदि वाहनों की सूची तैयार कराई है।
विज्ञापन

सूचीबद्ध किए वाहनों के स्वामियों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए गए हैं। अभी तक 800 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया में वाहनों की जरूरत होगी, इसलिए अभी से वाहनों की अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed