{"_id":"64c6aef7719d3908aa0d15c4","slug":"transformers-blowing-everyday-increasing-power-consumption-shamli-news-c-26-1-smrt1056-6642-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रोज फुंक रहे ट्रांसफार्मर, बिजली की बढ़ रही खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रोज फुंक रहे ट्रांसफार्मर, बिजली की बढ़ रही खपत
विज्ञापन
शामली। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे बिजली भी लोगों को रुलाने पर लगी हुई। दिन-रात में फाल्ट होने के कारण लोग गर्मी से बिलबिला उठे हैं। इसके कारण उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग भी फाल्टों को रोकने में फेल होता नजर आ रहा है। वहीं ट्रांसफार्मर भी रोजाना फुंक जाने से गांवों व शहरों में कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है।
गर्मी के आते ही बिजली विभाग पर भार पड़ना शुरू हो जाता है। गर्मी में कूलर, एसी व पंखों अधिक मात्रा में चलने शुरू हो जाते हैं और इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ जाता है। बिजली की खपत भी अधिक बढ़ जाती है। बिजली की खपत बढ़़ने के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने के कारण फाल्ट आने शुरू हो जाते हैं। ट्रांसफार्मर भी फुंक जाता है, जिससे बिजली गायब हो जाती है। व्यक्ति दिन में तो बिजली कटौती को सहन कर लेता है, लेकिन रात में बिजली फाल्टों के कारण लोगों की नींद उड़ जाती है, जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनपद में रोजाना सात से आठ ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले सामने आ रहे हैं। बिजली विभाग भी रोज हो रहे फाल्टों को रोक नहीं पा रहा है।
एक्सईएन उदय प्रताप सिंह का कहना है कि गर्मी में एसी व कूलर बढ़ जाने के कारण फाल्ट आने शुरू हो जाते हैं और ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण फुंकने की घटना होती है।