फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Transformer goods stolen, 250 families in darkness

ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, अंधेरे में 250 परिवार

Mon, 24 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Transformer goods stolen, 250 families in darkness
बाबरी क्षेत्र के गांव कैडी में क्षतिग्रस्त ट्रांसफारमर देखते ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, अंधेरे में 250 परिवार
विज्ञापन

बाबरी। चोरों ने रविवार रात गांव में रखे 200 केवीए के ट्रांसफार्मर का सामान और तेल चोरी कर लिया। जिससे रात से ही 250 परिवार अंधेरे में हैं। बोर्ड परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही है।
कैडी गांव में ईदगाह मार्ग पर एक 200 केवी पावर का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। रविवार रात लगभग दो बजे बिजली गुल होने पर चोरों ने गन्ने के कोल्हू के पास रखे ट्रांसफार्मर को उतारकर उसका कीमती सामान और तेल चोरी कर लिया। सुबह तक बिजली नहीं मिली तो गांव वाले सुबह मौके पर गए तब चोरी का पता चला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इस ट्रांसफार्मर से करीब 250 से अधिक परिवारों को बिजली आपूर्ति होती है। फिलहाल ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली चालू होने में भी दो दिन लग सकते हैं। ऐसे में ग्रामीणों की चारा मशीन नहीं चल पा रही। जिससे पशुओं के चारे का संकट हो रहा है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को भी परेशानी हो रही है। बाबरी थाने के दरोगा जय सिंह नागर ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बत्ती गुल परीक्षार्थी परेशान
हाईस्कूल के छात्र रोबिन, शोएब और बॉबी ने बताया कि उनका सुबह गणित का पेपर है। घर में बिजली नहीं है ऐसे में उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि बिजली आने में दो तीन दिन भी लग सकते हैं ऐसे में तो उनका पेपर ही बिगड़ जाएंगे। इंटर की छात्रा श्रुति कहती हैं कि ट्रांसफार्मर को बदलने या ठीक करने की समय सीमा तय होनी चाहिए। इस तरह ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होना भी बड़ी अजीब है।

कोट
आपूर्ति जल्द चालू कराने के प्रयास करेंगे
क्षेत्रीय अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर देकर बाबरी पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। बिजली आपूर्ति जल्द चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed