{"_id":"65d8f626308b6ce773091495","slug":"trains-remained-cancelled-passengers-remained-worried-shamli-news-c-26-1-sal1002-116935-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रद्द रहीं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रद्द रहीं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान
Sat, 24 Feb 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
थाना भवन रेलवे स्टेशन पर बिजली के तारो को ठीक करने का कार्य करते कर्मचारी
शामली। चार दिन से थानाभवन रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्राॅनिक इंटर लाॅकिंग पैनल सिस्टम बदलने का कार्य शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पैनल सिस्टम बदलने से दिल्ली- शामली, सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन को शामली तक संचालित किया गया। शामली से सहारनपुर तक ट्रेन को स्थगित रखा। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार आने- जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को मेरठ- मुजफ्फरनगर होकर हरिद्वार के लिए संचालित करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
थानाभवन रेलवे स्टेशन पर 20 फरवरी से इलेक्ट्रॉनिक इंटर लाॅकिंग पैनल सिस्टम बदलने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक कार्य चला। जिससे दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शामली रेलवे स्टेशन तक संचालित किया गया। शामली से सहारनपुर तक पैसेंजर ट्रेन स्थगित रही। पैसेंजर ट्रेन का दिल्ली से शामली पहुंचने का समय 11 बजे है। शामली रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन को दोपहर तीन बजे के बाद शामली रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए संचालित किया गया। दिल्ली- शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली से मेरठ-मुजफ्फरनगर टपरी होकर हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए संचालित किया गया। यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात तक इलेक्ट्रॉनिक इंटर लाकिंग कार्य चला। मार्च के प्रथम सप्ताह में शामली रेलवे स्टेशन का इंलेक्ट्राॅनिक इंटर लाकिंग का कार्य शुरू होगा।