{"_id":"64f2313015e66abcff0fabe4","slug":"trainee-doctor-molests-female-patient-in-district-hospital-ruckus-shamli-news-c-26-1-smrt1048-8274-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में महिला मरीज से प्रशिक्षु चिकित्सक ने की छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में महिला मरीज से प्रशिक्षु चिकित्सक ने की छेड़छाड़, हंगामा
Sat, 02 Sep 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आई महिला मरीज ने प्रशिक्षु चिकित्सक पर अश्लील बातें कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। महिला ने अपने पति को अस्पताल में बुलाया। इस मामले को लेकर अस्पताल में हंगामा हुआ। हंगामा होने पर प्रशिक्षु चिकित्सक ओपीडी से गायब हो गया। पीड़ित महिला ने सीएमएस से मामले की शिकायत की। सीएमएस ने आरोपी को हटाते हुए उसके अस्पताल आने पर रोक लगा दी है।
शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी महिला शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार कराने आई थी। महिला का आरोप है कि ओपीडी में मौजूद प्रशिक्षु चिकित्सक ने उससे कहा कि वह दूसरे कक्ष में चले, वे वहीं आकर जांच करेंगे। इसके बाद प्रशिक्षु चिकित्सक ने उससे अश्लील बाते करते हुए छेड़छाड़ की। वह उसके इरादे भांपकर कक्ष से बाहर आ गई और अपने पति को फोन कर बुलाया। महिला व उसके पति ने प्रशिक्षु चिकित्सक की हरकतों का विरोध किया तो आरोप है कि उसने उनके साथ फिर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसे लेकर वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा होने पर प्रशिक्षु चिकित्सक ओपीडी कक्ष से गायब हो गया। इसके बाद दंपती ने सीएमएस डॉ. अंजू जोधा से लिखित में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। सीएमएस ने प्रशिक्षु चिकित्सक को बुलवाया तो वह ओपीडी कक्ष में नहीं मिला। सीएमएम ने पीड़ित महिला व उसके पति को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। सीएमएस ने बताया कि एक महिला ने प्रशिक्षु चिकित्सक पर अश्लील हरकतें करने की शिकायत की है। आरोपी प्रशिक्षु चिकित्सक इंटर्नशिप कर रहा है। उसे हटाया जा रहा है और उसके अस्पताल में आने पर रोक लगा दी गई है।