फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Train-roadways bus schedules affected

ट्रेनों-रोडवेज बसों का शेड्यूल प्रभावित

Tue, 07 Nov 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 07 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Train-roadways bus schedules affected
fog - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोहरे के कारण ट्रेनों-रोडवेज, प्राईवेट बसों का शेड्यूल बिगड़ गया। दो घंटे से लेकर छह घंटे तक ट्रेनें प्रभावित रही। समय पर ट्रेनें न आने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह शुरू हुआ कोहरा मंगलवार को भी छाया रहा। कोहरे के चलते दिन में वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। कोहरे के कारण दूसरे दिन जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर कोहरे के कारण रोडवेज बसों को सुबह के समय और शाम घंटों प्रभावित रही। ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे से लेकर छह घंटे तक लेट रही। ट्रेनों के निर्धारित समय के पूछताछ के लिए सवारियां रेलवे स्टेशन पर जानकारी लेती रही। समय पर ट्रेनों के न आने से सवारियों को रोडवेज-प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ा। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि अजमेर से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन व जनता एक्सप्रेस समेत दस ट्रेने घंटो प्रभावित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 6.20 बजे है। यह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शामली 8.25 बजे पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस का शामली पहुंचने का समय सुबह 7.40 बजे है। यह ट्रेन 8.30 बजे पहुंची। सीएनजी पैसेंजर ट्रेन का शामली से दिल्ली जाने का समय सुबह 10 बजे है।

यह कोहरे के कारण 11.45 बजे शामली से रवाना हुई है। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 10.50 बजे है। यह दोपहर 12.48 बजे शामली पहुंची। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली 54475 पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर दो बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन दो घंटा लेट 4.15 बजे पहुंची। शामली से दिल्ली जाने के लिए 74025 का शामली का समय 7.25 बजे है।

शामली से यह पैसेंजर ट्रेन 10.17 बजे रवाना हुई। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51909 का समय सुबह 8.40 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन शामली 11.38 बजे पहुंची। दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय 1.35 बजे का है। यह पैैैसेंजर ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे पहुंची। पैैसेंजर ट्रेन 54060 का सुबह 6.30 बजे का है।


यह ट्रेन शामली सुबह 9.20 बजे पहुंची। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54076 का शामली पहुंचने का समय 12 बजे है, यह पैसेंजर ट्रेन 12.50 बजे पहुंची। उधर, बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि कोहरे का कहर फिलहाल दो दिन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed