{"_id":"1124c3cf517270c3d5d0b2dbea07d79e","slug":"train-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर फाल्ट, आठ घंटे प्रभावित रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर फाल्ट, आठ घंटे प्रभावित रहीं ट्रेनें
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। रविवार रात कांधला-कासिमपुरखेड़ी के बीच रेलवे लाइन में फाल्ट आने से दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग आठ घंटे ठप रहा। हरिद्वार से अजमेर जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन कांधला, दिल्ली से शामली आने वाली लाल ट्रेन कासिमपुर खेड़ी, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शामली में घंटों खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
रविवार रात्रि दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन 51905 जैसे ही शामली रेलवे स्टेशन पर रात साढ़े बजे आकर रुकी, तो पैसेंजर के चालक तुलसी ने शामली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग पर कासिमपुर खेड़ी-कांधला के बीच ट्रैक में फाल्ट होने और ट्रेन में झटके लगने की सूचना दी। इस दौरान हरिद्वार से अजमेर जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को कांधला स्टेशन पर करीब एक घंटे रोक दिया गया।
दिल्ली से शामली आने वाली लाल ट्रेन को कासिमपुर रेलवे स्टेशन पर एक घंटा रोका गया। सहारनपुर से दिल्ली से जाने वाली 5108 ट्रेन को शामली रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक रोका गया। शामली स्टेशन से इंजीनियरों की टीम को 65 किमी के पास भेजकर ट्रैक को ठीक कराया गया। तब कही जाकर सभी ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि ट्रैक में आई खामी को दूर करके सभी ट्रेनों को साढ़े बारह बजे तक निकाल दिया गया। उसके बाद साढ़े बारह बजे से लेकर सुबह साढ़े सात बजे तक रेलवे ट्रैक की मरम्मत किया गया।
इसके बाद सभी ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया। बड़ौत के सेक्शन इंजीनियर देवेंद्र बघेल ने बताया कि कासिमपुर खेड़ी के पास ट्रैक में आई खामी को दूर करा दिया गया है।