{"_id":"5a5a4c454f1c1be1408b4a9e","slug":"train-engine-derailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
railway
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली रवाना करने से पहले शामली रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन पटरी से उतर गया। जिस कारण रेल यातायात ठप हो गया। सूचना के बाद दिल्ली और मेरठ से घटना की जांच करने के लिए टीम शामली पहुंची। जैक लगाकर इंजन को प्लेटफार्म पर पहुंचाकर करीब छह घंटे तक बाद रेल यातायात सुचारु हो सका।
शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे शामली रेलवे स्टेशन पर शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54058 को रवाना करने के लिए इंजन शंटिंग किया जा रहा था। इंजन ड्राइवर पुनीत कुमार गुप्ता ने इंजन शंटिंग के लिए रेलवे स्टेशन को मैसेज दिया। इसके बाद जब ट्रेन में धीमानपुरा फाटक की तरफ जुड़े इंजन को हटाकर दिल्ली लाइन की तरफ ले जाया जा रहा था, तो प्लेटफार्म से आगे निकलने के बाद ही इंजन के तीन पहिये पटरी से उतर गए। जिससे इंजन वहीं जाम हो गया और सूचना रेलवे स्टेशन को दी गई। रात में ही स्टेशन मास्टर विक्रांत, यातायात निरीक्षक पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। फिर कर्मचारियों को इंजन पटरी पर लाने के लिए जुटाया गया। इस दौरान शामली से दिल्ली रूट पर रेल यातायात बाधित हो गया।
वहीं, शनिवार सुबह रेलवे कर्मचारियों ने जैक की मदद से इंजन को पटरी पर लाने के बाद प्लेटफार्म पर पहुंचवाया। इंजन डिरेल के कारण लेट हुईं ट्रेनें ः रात में दो बजे शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को सवा तीन बजे रवाना किया गया। सवा तीन बजे रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से दूसरा इंजन मंगाने के बाद सुबह साढ़े सात बजे रवाना की गई। 4:50 बजे रवाना होने वाली ट्रेन 7:55 पर रवाना की गई। 5:40 पर रवाना होने वाली ट्रेन को 6:34 पर रवाना किया गया। वहीं, 7:40 पर रवाना होने वाली जनता एक्सप्रेस 8:10 बजे दिल्ली की तरफ रवाना की जा सकी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
शामली। शामली रेलवे स्टेशन यार्ड में शंटिंग करते हुए इंजन पटरी से उतरने और कोहरे के कारण पूरे दिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। नतीजतन स्टेशन पर सवारियां दिल्ली और सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों का इंतजार करती रहीं। शुक्रवार रात एक बजे शामली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन शंटिंग करते हुए पटरी से उतर गया था, जिसके बाद शामली से दो बजे दिल्ली जाने वाली 51906 पैसेंजर 1.15 घंटे लेट 3.15 बजे शामली से रवाना हुई। रात 3.15 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54058 को सुबह छह बजे शामली से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का सुबह 5.40 बजे का निर्धारित से 40 मिनट लेट सुबह 6.30 बजे शामली से दिल्ली के लिए रवाना हुई। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटे बाद सुबह 8.15 बजे रवाना हुई।
वहीं, इसके अलावा सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का सुबह 8.30 बजे का है। यह ट्रेन पूर्वाह्न 11 बजे पहुंची। दिल्ली से सहारनपुुुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन 74021 का शामली पहुंचने का समय 10.55 बजे का है। यह दोपहर 12 बजे शामली पहुंची। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 12.58 बजे पहुंची है। ब्यूरो