फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thanabhawan's Chowk Bazaar grappling with encroachment by pushcarts.

Shamli News: ठेलियों के अतिक्रमण से जूझ रहा थानाभवन का चौक बाजार

Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Thanabhawan's Chowk Bazaar grappling with encroachment by pushcarts.
थानाभवन के चौक बाजार में सड़क पर खड़े वाहन और रेहड़ी। संवाद
थानाभवन। नगर के शामली बस स्टैंड से चौक बाजार, पुलिस चौकी होते हुए पुराने चरथावल बस स्टैंड तक सड़क किनारे फल, सब्जी और अन्य सामान बेचने वालों की ठेलियां लगने से जाम के हालात बने हुए है।
विज्ञापन

अतिक्रमण से सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। nसड़कें हुईं संकरी, पैदल निकलना भी मुश्किल : विनीत प्रधान ने कहा कि नगर पंचायत अपने अधिकार का प्रयोग करे तो सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर रही ठेलियों और ई-रिक्शों को हटाया जा सकता है। आकाश कुमार ने कहा कि दुकानों पर खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के दोपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। ठेलियों और वाहनों के कारण पैदल निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। आशीष कुमार ने कहा कि नपं को अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाना चाहिए। गर्भित मित्तल ने कहा कि रोज-रोज लगने वाले जाम और आए दिन होने वाली कहासुनी व विवाद का समाधान जरूरी है। नगर पंचायत को पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed