फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traffic rules will be written on the walls of council schools

Shamli News: परिषदीय स्कूलों की दीवारों पर लिखे जाएंगे यातायात के नियम

Mon, 08 Apr 2024 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Traffic rules will be written on the walls of council schools
शामली। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहें, इसके लिए विद्यालयों की दीवारों पर यातायात के सामान्य नियमों को लिखा जाएगा। इसमें यातायात के चिह्नों व नियमों का पालन करने सहित अन्य जानकारी लिखी रहेंगी। शासन के निर्देश पर जिले के परिषदीय विद्यालयों की दीवारों पर लेखन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 596 परिषदीय और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के कई गतिविधियां समय-समय पर चलाई जाती हैं। इसके साथ ही लोगाें को जागरूक करने के लिए विद्यालयों के छात्र रैली निकालते हैं। इतना ही नहीं यातायात सप्ताह, यातायात पखवाड़ा और यातायात माह में स्कूलों के अंदर विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इसके पीछे मंशा है कि परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी हो। इसके लिए विद्यालयों की दीवारों पर यातायात नियम लिखे जाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयाें की दीवारों पर यातायात के सामान्य नियम लिखे जाने प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। बीएसए कुमारी कोमल ने बताया कि विद्यालयों की दीवारों पर यातायात के सामान्य नियम लिखे जाने से बच्चों सहित उस क्षेत्र के लोग भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे। उम्मीद की जा रही है कि हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन

-दीवारों पर यह नियम होंगे अंकित
परिषदीय विद्यालयों की दीवारों पर यातायात चिह्न व नियमों का पालन करें, सड़क क्रॉस करने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करें, सड़क क्रॉस करते समय रुको, देखो और चलो का नियम का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें लिखा होगा। साथ में चलती कार व वाहनों से हाथों को बाहर न निकालें, मोड़ पर सड़क क्रॉस करने से बचने की बात अंकित होगी। सड़कों पर नहीं दौड़ना चाहिए, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, ट्रैफिक लाइट का पालन करें, ओवर स्पीडिंग न करें, ड्रंकन ड्राइविंग न करें, सदैव फुटपाथ पर ही चलें और अपनी लेन में चलें जैसी बातें दीवारों पर लिखी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed