फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traffic jam in the city, officers' vehicles stuck

शाम के समय लगातार चौथे दिन भी शहर में लगा गन्ने के वाहनों का जाम-

Wed, 24 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in the city, officers' vehicles stuck
शामली एमएसके रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
शहर में लगा जाम, अफसरों के वाहन फंसे
विज्ञापन

शामली। शाम ढलते ही शहर के मुख्य मार्गों पर गन्ने से लदे वाहनों के कारण जाम लग रहा है। मंगलवार को भी नगर में इन वाहनों के कारण जाम लग गया। जाम के कारण जहां आम लोगाें को मुसीबत का सामना करना पड़ा। वहीं, डीएम जसजीत कौर सहित कई अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंसे रहे।
पिछले चार दिन से शहर के मुख्य मार्गों पर शाम के पांच बजे के बाद गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार शाम को ज्यादा गन्ने की ट्रॉलियां आने से मिल गेट से लेकर एमएसके रोड, वर्मा मार्केट से वीवी इंटर कॉलेज रोड, अस्पताल रोड, हनुमान धाम रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी लाइन लग गई। जाम में डीएम जसजीत कौर सहित कई अधिकारियों के वाहन जाम में फंस गए। डीएम के निर्देश पर गन्ने के वाहनो के जाम खुलवाने के लिए नगर कोतवाली पुलिस निरीक्षक टीम के साथ जुट गए। जाम के कारण आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, 26 नवंबर को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें गन्ने के वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने पर मिल प्रशासन, व्यापारियों और जिला प्रशासन की बैठक होगी। यातायात अधीक्षक भंवर सिंह ने बताया कि चीनी मिल से व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा गार्ड मांगे गए थे। आज तक चीनी मिल ने कोई भी सुरक्षा गार्ड पुलिस को उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन

कम इंडेट जारी किया, जाम से मिलेगी मुक्ति
शामली चीनी मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शहर में गन्ने के जाम पर अंकुश लगाने के लिए चीनी मिल ने गन्ने का शाम के समय कम इंडेट जारी किया है। बुधवार की शाम को गन्ने के वाहनों से लगने वाले जाम से नागरिकों को निजाज मिल जाएगी।

शामली एमएसके रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम

शामली एमएसके रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली में नाला पटरी रोड पर   लगा जाम

शामली में नाला पटरी रोड पर लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली टैक्टर ट्रॉलियो से लगे  जाम को खुलवाते कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह

शामली टैक्टर ट्रॉलियो से लगे जाम को खुलवाते कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed