{"_id":"61e9b844264a51171a20cc06","slug":"traffic-jam-in-the-city-due-to-the-arrival-of-more-sugarcane-vehicles-shamli-news-mrt574133623","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के ज्यादा वाहन आने से शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के ज्यादा वाहन आने से शहर में लगा जाम
विज्ञापन

शामली। चीनी मिल में गन्ने के ज्यादा वाहनों के पहुंचने से शहर में लगा जाम खत्म नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल का दिन में ज्यादा गन्ना आने से शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शहर में जाम लगने से वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले कई दिनों से शामली चीनी मिल में ज्यादा गन्ना आने से शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। बृहस्पतिवार को दोपहर से शामली चीनी मिल में गन्ने से लदे वाहन आने शुरू हो गए। जिसके कारण शहर के मिल रोड, अग्रसेन पार्क, शिव चौक, हनुमान रोड, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कॉलेज रोड पर जाम लग गया। दोपहर दो बजे से लेकर शाम सात बजे तक गन्ने के वाहनों से शहर के आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली चीनी मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि खराब मौसम के चलते दोपहर तीन बजे के बाद शामली चीनी मिल में ज्यादा गन्ने के वाहन आना शुरू होते हैं। शाम के सात बजे तक गन्ना के ज्यादातर वाहनों आने का सिलसिला जारी रहता है। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने के बाद जैसे ही मौसम साफ हुआ तो गन्ने के वाहन आने शुरू हो गए। मौसम साफ होने के बाद शहर में जाम की मुक्ति मिलने की संभावना है।