फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders will shout 'China Quit India' on August revolution

अगस्त क्रांति पर ‘चीन भारत छोड़ो’ की हुंकार भरेंगे व्यापारी

Sat, 08 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traders will shout 'China Quit India' on August revolution
शामली। नौ अगस्त यानी अगस्त क्रांति के दिन व्यापारी वर्ग चीन भारत छोड़ो की हुंकार भरेगा। रिटेल बाजार को चीन के चंगुल से मुक्त कराने के लिए मुहिम छेड़ी जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष तथा कॉन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने प्रदेश भर के व्यापारियों को ऑनलाइन संदेश भेजकर कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ यानी नौ अगस्त से देश भर में चीन के खिलाफ आंदोलन की शुरूआत करेंगे। व्यापारी चीन भारत छोड़ो का नारा देंगे।
विज्ञापन

घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी जिलों में आम व्यापारियों एवं नागरिकों को चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान करेंगे। चीनी वस्तुओं के बहिष्कार से भारतीय सामान, हमारा अभियान के अंतर्गत देश के व्यापारियों ने रक्षाबंधन पर हिंदुस्तानी राखी जारी कर चीन के कारोबार को 4000 करोड़ की चपत लगाई है। पिछले 20 वर्षों में भारत के रिटेल बाजार पर चीनी उत्पादों के द्वारा कब्जा कर लिया था। इन उत्पादों से रिटेल बाजार को आजाद कराना है और भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर स्वदेशी सामान का ही उपयोग करें। उन्होंने शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, बिजनौर, रामपुर, आगरा, बरेली समेत कई जिलों के व्यापारियों को ऑनलाइन संदेश भेजा है। सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में चीन भारत छोड़ो आंदोलन को शुरू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed