{"_id":"66395cf9ebf4dee1fe0e3c44","slug":"traders-surrounded-haryana-police-shamli-news-c-26-1-smrt1048-120670-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: व्यापारियों ने हरियाणा पुलिस को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: व्यापारियों ने हरियाणा पुलिस को घेरा
Tue, 07 May 2024 04:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 07 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
शामली बडा बजार में हरियाणा करनाल पुलिस का घेराव करते व्यापारी
शामली। हरियाणा के करनाल जिले की सीआईए टीम ने शहर के बड़ा बाजार में एक सराफ के यहां दबिश दी। इसकी जानकारी मिलने पर व्यापारियों ने इकट्ठे होकर टीम का विरोध किया। व्यापारियों के विरोध के चलते हरियाणा पुलिस की टीम बिना किसी कार्रवाई के लौट गई।
हरियाणा के करनाल जिले की सीआईए स्टाफ की टीम शहर के बड़ा बाजार में पहुंची। टीम अपने साथ एक युवक को लेकर आई थी। पुलिस टीम का कहना था कि साथ लाए गए युवक ने बताया कि उसने चोरी का सामान शामली के एक सराफा व्यापारी को बेचा है। टीम ने जैसे ही सराफा के यहां दबिश दी तो इसकी जानकारी अन्य व्यापारियों को मिली। व्यापारी मौके पर इकट्ठे हो गए और उन्होंने टीम का विरोध करते हुए उनकी गाड़ी को घेर लिया।
व्यापारियों ने स्थानीय पुलिस की गैर मौजूदगी में दबिश डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस आए दिन इस तरह दबिश देकर व्यापारियों का उत्पीड़न करती है। इस दौरान व्यापारियों और पुलिस टीम के बीच नोंकझोक भी हुई। व्यापारियों के विरोध के चलते हरियाणा पुलिस बिना किसी कार्रवाई के मौके से लौट गई।