फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders submitted memorandum to MP against ED's interference in GST

Shamli News: जीएसटी में ईडी के दखल के विरोध में व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Mon, 31 Jul 2023 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Traders submitted memorandum to MP against ED's interference in GST
शाामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी के कैंप कार्यालय जाकर उन्हें वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कर जीएसटी के आपराधिक मामलों को प्रवर्तन विभाग को सौंपने के कानून को वापस लिए जाने की मांग की। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के मामलों की जांच ईडी प्रवर्तन विभाग द्वारा कराए जाने का कानून लागू किया गया है, जबकि देश का व्यापारी जीएसटी के माध्यम से हर माह करोड़ों रुपए का जीएसटी कर जमा कराकर सरकार को मालामाल कर रहा है। ऊपर से व्यापारियों पर ईडी का शिकंजा व्यापारियों का खुला उत्पीड़न है।
विज्ञापन

देश का व्यापारी पहले से मंदी की मार झेल रहा है। उन्होंने सांसद से अनुरोध किया गया कि व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल को वित्त मंत्री भारत सरकार से मिलने का समय सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उनसे देश व प्रदेश के व्यापारियों की पीड़ा बताकर इस कानून को वापस करने का अनुरोध किया जा सके। इस अवसर पर सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, महेश धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed