फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders raised issues regarding security and pensions.

Shamli News: व्यापारियों ने उठाईं सुरक्षा और पेंशन की समस्याएं

Sun, 14 Jun 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 14 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Traders raised issues regarding security and pensions.
शहर के सुभाष चंद्र बोस पार्क में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में विचार रखते व्यापारी। संवाद
शामली। शहर के सुभाष चंद्र बोस पार्क में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और शहर की कई बुनियादी समस्याओं को रखा। कार्यक्रम में व्यापारियों ने बढ़ती असुरक्षा, जलभराव, जाम और व्यापारिक नीतियों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि हाल की घटनाओं के बाद व्यापारियों में भय का माहौल है, इसलिए सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने व्यापारी स्टॉक के माल का बीमा कराने और 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की। साथ ही जीएसटी प्रक्रिया को सरल बनाने और अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न रोकने की बात कही।
विज्ञापन

व्यापारियों ने एक्सप्रेसवे व हाईवे पर टोल वसूली पर सवाल उठाते हुए आम नागरिकों को राहत देने की मांग की। सराफा व्यापारी रवि संगल ने सोने-चांदी पर जीएसटी दर घटाने का सुझाव दिया। वहीं अमित गर्ग ने ऑनलाइन कारोबार पर रोक लगाने की बात रखी, जिससे छोटे व्यापारियों को संरक्षण मिल सके। ऋषभ जैन ने शहर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या उठाते हुए नगर पालिका से स्थायी कार्ययोजना बनाने की मांग की। अनुज गोयल और महेश धीमान ने शहर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत देने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed