फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders paid tribute on Nekhiram's death anniversary

नेकीराम की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी

Thu, 23 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traders paid tribute on Nekhiram's death anniversary
शामली में बैठक करते व्यपारी - फोटो : SHAMLI
शामली/कांधला। बुधवार को शहर के सुभाष चौक स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नेकीराम गर्ग की पुण्यतिथि के श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनके चित्र पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए 2008 में अपना बलिदान दिया था। उधर, मंडल के संस्थापक सदस्य राजेंद्र पुरी की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद धीमान, जिला संगठन मंत्री प्रदीप विश्वकर्मा, व्यापारी सेना के प्रदेश प्रभारी पंकज वालिया, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा आशुपुरी, युवा नगराध्यक्ष मनोज मित्तल, नगर उपाध्यक्ष महेश कुमार, व्यापारी सेना के जिला प्रभारी विजय बहादुर सिंह आदि रहे। उधर, कांधला के मोहल्ला शेखजादगान स्थित पंजाबी धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष मोहनलाल चावला ने अपने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक नेकीराम गर्ग ने व्यापारी हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया। संचालन युवा जिला अध्यक्ष सचिन गोयल व अध्यक्षता दिनेश चंद गुप्ता ने की। जितेंद्र सैनी, पवन कंसल, अनिल मित्तल, अरविंद कंसल, वरुण जैन, विपुल जैन, मयंक जैन, अंकुर अग्रवाल, सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed