{"_id":"6abc1058cbdbb16a13070c18","slug":"traders-outraged-over-extortion-demand-shut-down-the-market-shamli-news-c-26-1-sal1002-175090-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रंगदारी मांगने पर भड़के व्यापारी, बाजार किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रंगदारी मांगने पर भड़के व्यापारी, बाजार किया बंद
Wed, 30 Sep 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
गांव लिसाढ़ में धरने पर बैठे व्यापारी। संवाद
लांक (शामली)। शहर कोतवाली के गांव लिसाढ़ में सोमवार देर शाम चार युवकों ने व्यापारी नितिन से रंगदारी मांगी। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने व्यापारी व उसके परिजनों की पिटाई की। मंगलवार सुबह भड़के व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना शुरू कर दिया। सात घंटे बाद शाम पांच बजे कोतवाली प्रभारी के आश्वासन पर बाजार खोला गया। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव लिसाढ़ निवासी नितिन कुमार की बाजार में समोसे की दुकान है। नितिन ने बताया कि सोमवार देर शाम करीब सात बजे उनकी दुकान पर गांव का रोहित उर्फ डाला, अंकुश, आशु व मुकुल आए और बोले कारोबार करने के नाम पर पांच हजार रुपये देने होंगे। उसने रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर उनके पिता सुभाष, पत्नी कोमल छुड़ाने आए तो उनकी भी पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठी होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
मंगलवार सुबह जानकारी मिलने पर व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों ने बाजार की 100 से अधिक दुकानें बंद कर धर्मशाला में धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती तब तक बाजार बंद रखा जाएगा। इसकी जानकारी मिलने पर लांक चौकी इंचार्ज व्यापारियों के धरने पर पहुंचे लेकिन व्यापारी अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि आरोपी पूर्व में भी अवैध वसूली मांग चुके हैं। शाम करीब पांच बजे कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गौतम पहुंचे और व्यापारियों को दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने दुकानें खोली। इस दौरान ग्राम प्रशासक अजित सिंह, सतीश कुमार, बबलू, भीम आदि मौजूद रहे।
वारदात सीसीटीवी में हुई कैद, सोशल मीडिया पर वायरल
गांव लिसाढ़ में व्यापारी व उसके परिजनों की पिटाई करने की वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव लिसाढ़ में दुकानदार के साथ पिटाई का मामला जानकारी में आया है। आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
-एनपी सिंह, एसपी