फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders met DM to get relief from jam

Shamli News: जाम से निजात दिलाने को डीएम से मिले व्यापारी

Sun, 22 Oct 2023 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Traders met DM to get relief from jam
शामली। शहर में चीनी मिल में आने वाले गन्ने से लगने वाले जाम को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी डीएम से मिले। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शहर को जाम से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को डीएम रविंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। उसमें बताया कि जब चीनी मिल शुरू होती है तो शहर के बीच में से गन्ना से भरे वाहन गुजरते हैं। मिल के बार-बार खराब होने के कारण जाम लग जाता है, जिससे वहां व्यापारियों व आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने सौंपे ज्ञापन में बुढ़ाना रोड पर खाली पड़ी जमीन पर गन्ना लेने, चीनी मिल की मशीन को ठीक कराने, सर्दी के मौसम में रात में पुलिस गश्त कराने, नगर पालिका से शामली के मुख्य मार्गों व बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, चीनी मिल व डिस्टलरी से निकलने वाली छाई से निजात दिलाने, शहर में पार्किंग स्थल बनाने की मांग की है। इस मौके पर अनुराग जैन, संजय गोयल, अनिल भार्गव, संजीव कुमार, अभिषेक जैन, अरविंद संगल, अरविंद ऐरन, प्रतीक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed