फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders clash over opening shop on weekly closure

साप्ताहिक बंदी पर दुकान खोलने पर व्यापारी भिड़े

Thu, 30 Sep 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Traders clash over opening shop on weekly closure
साप्ताहिक बंदी पर दुकान खोलने पर व्यापारी भिड़े
विज्ञापन

कांधला। नगर में साप्ताहिक बंदी पर दुकान खोलने को लेकर दो दुकानदार पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है।

बुधवार को साप्ताहिक बंदी पर दुकान खोलने को लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पिछले बुधवार को साप्तहिक बंदी को लेकर नगर के कई स्थानों पर कुछ व्यापारियों ने जबरन दुकान खोलकर प्रशासन के आदेशों की खुली धज्जिया उड़ाई थी। इससे नाराज अधिकांश व्यापारियों ने प्रशासन से मामले की शिकायत करते हुए साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को साप्ताहिक बंदी पर पूर्ण रूप से बाजार बंद करने को लेकर कुछ व्यापारियों ने खुद मोर्चा संभाल लिया, जिसे लेकर मोहल्ला शेखजादगान में किराना की दुकान करने वाले व्यापारी साप्ताहिक बंदी पर दुकान खोलने को लेकर आपस में भिड़ गए। आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार ने किराना व्यापारी को साप्ताहिक बंदी पर दुकान बंद करने के लिए कह दिया, लेकिन व्यापारी दुकान खोलकर सामान को बेचता रहा। इस मामले को लेकर पड़ोसी दुकानदार ने उक्त व्यापारी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने व प्रशासन को शिकायत करने की धमकी दी, जिसे लेकर दोनों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हो गई। इस मामले को लेकर दोनों ने पुलिस को एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed