फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders and temple committee clashed for shop

Shamli News: सीसीटीवी से होगी निगरानी, सलाखों के पीछे जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

Wed, 12 Mar 2025 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 12 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Traders and temple committee clashed for shop
शामली। होली पर माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने जिले को चार जोन और 10 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले में इस बार 780 स्थानों पर होलिका दहन होगा। भीड़ और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात होगा। शहर और कस्बों में लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस नजर रखेगी। हुडदंग करने और अफवाह फैलाने वाले सलाखों के पीछे जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. अरविंद चौहान का कहना है कि होली तक सभी चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन



मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों पर खास नजर

होली पर्व पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर पुलिस-प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। कांधला और कैराना क्षेत्र में बुच्चाखेड़ी में वर्ष 2013 में समय से पूर्व होलिका दहन को लेकर जमकर बवाल हुआ था। वर्ष 2014 में गांव भूरा में स्थित मंदिर के निकट भी होली पर दहन को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। शहर के मोहल्ला कलंदर शाह में मुस्लिम महिला पर रंग डालने लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके अलावा फूल मार्केट में 2017 में होली के हुड़दंग के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। एसपी ने कहा कि मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर अलग से पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनेगा विशेष वार्ड, चिकित्सकों के अवकाश रद्द
अस्पताल में भी अलग से वार्ड बनाया गया है। चिकित्सक 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। किसी भी सूचना पर पुलिसकर्मी तुरंंत ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे। सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि होली को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। दवाइयां भी व्यापक स्तर पर उपलब्ध है। प्रयास रहेगा कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed