फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tractor-trolleys became trouble, jammed daily

बाजार में जाम लगने से उठानी पड़ रही परेशानी

Mon, 07 Nov 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolleys became trouble, jammed daily
ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बनीं मुसीबत, रोज लगा रहीं जाम
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे के मुख्य बाजार में सामान लेकर आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं पुलिस भी जाम खुलवाने की तरफ ध्यान नहीं देती।
कस्बे के मुख्य बाजार में खाद्य सामग्री ट्रैक्टर ट्राली, जुगाड़ व अन्य वाहनों के माध्यम से व्यापारी मंगवाते हैं और किसान भी अपना सामान बेचने के लिए इन्हीं वाहनों का प्रयोग करते हैं। कस्बे के दो इंटर कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राओं व रोजमर्रा के लिए खरीदारी के लिए आए ग्रामीणों को बाजार में जाम को झेलना पड़ता है। शामली किराना मंडी से अधिकतर सामान की ढुलाई ट्रैक्टर ट्रॉली से की जा रही है। ट्रॉली में सामान भरने का कोई पैमाना नहीं है। ओवरलोड ट्रॉली को दोपहर बाजार में सामान उतारने के लिए आने से हर तरफ जाम की स्थिति बन जाती है। बाइक निकलना तो दूर पैदल चलने की भी जगह नहीं बचती।
विज्ञापन

कस्बे में दो इंटर कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राएं व अन्य ग्रामीण बाजार से होकर गुजरते हैं, जो जाम होने के कारण घंटों फंसे रहते हैं। जाम से निपटने के लिए नगर पंचायत द्वारा बाजार में कुछ दिन पहले अतिक्रमण पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की थी, लेकिन बाद में व्यापारियों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया। जाम लगने का यह भी कारण है। अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि भारी वाहनों की एंट्री का समय निर्धारित किया गया था। बाद में अपने मनमाने ढंग से एंट्री शुरू कर दी गई है। इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed