फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tractor-trolley hits bikes, one youth dead, two injured

Shamli News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

Mon, 25 Sep 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 25 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley hits bikes, one youth dead, two injured
चौसाना (शामली)। शनिवार की देर रात बिड़ौली मार्ग के जिजौला गांव के पास पुराल से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लिया लेकर शव को पीएम के लिए भिजवाया। मृतक के चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


चौसाना निवासी चंद्रशेखर (45) पुत्र जगपाल टेलर हैं। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह हरियाणा के करनाल से अपनी बाइक द्वारा घर लौट रहा था। जिजौला गांव के पास बजाज एजेंसी के सामने पुराल से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने दो बाइकों में टक्कर मारी। जिससे बाइक चालक चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार खोड़समा के मजरा इंद्रानगर निवासी शौकिंद्र पुत्र कंवर और जोनी पुत्र ब्रजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के चाचा जगदीश की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार शाम को शव गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। चंद्रशेखर की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन



ओवरलोड वाहन बन रहे हादसे का कारण

पुलिस से बेखौफ होकर ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। रेत और भूसे से भरे वाहनों के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। पुलिस का कहना है की परिवहन विभाग अथवा सीओ, एसडीएम स्तर से ही ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक लड़की की करनी थी शादी
चंद्रशेखर के तीन लड़की और एक लड़का है। चंद्रशेखर को बड़ी बेटी की शादी करनी थी, जिसके लिए वह लड़का देख रहा था। चंद्रशेखर ही कपड़ों की सिलाई कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मौत के बाद परिवार के समक्ष दो वक्त की रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed