{"_id":"6797dca88f923399d50cef0a","slug":"tractor-trolley-crushes-bike-riders-two-youths-die-shamli-news-c-26-1-sal1001-135907-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत
Tue, 28 Jan 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैराना में सडक हादसे में मृतक रहमान का फाइल फोटो-परिजन
कैराना (शामली)। कैराना पुल के पास पानीपत रोड पर शनिवार की रात पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मुसारिक और रहमान को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार वाजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार रात करीब 9.30 बजे कैराना क्षेत्र के गांव बराला कुकरहेड़ी निवासी मुसारिक (29) और यमुना पार हरियाणा की साइड रामड़ा निवासी रहमान (30) बाइक द्वारा पानीपत में कंबल फैक्टरी में मजदूरी करके कैराना की ओर आ रहे थे। इसके अलावा एक दूसरी बाइक पर मोहम्मदपुर राई निवासी वाजिद भी फैक्टरी में काम करके वापस आ रहा था। पानीपत रोड पर हरियाणा की साइड यमुना पुल पुलिस नाके के पास पीछे से तेज गति से आ रही पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने दोनों बाइकों सवारों को कुचल दिया।
रहमान और बाइक पर पीछे बैठे मुसारिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर ने एक अन्य पुराल लदी ट्राॅली में भी टक्कर मार दी जिससे ट्राॅली पलट गई। पुलिस ने घायल को पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर परिजन व हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मृतकों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। पराली की ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर पुलिस पर शिकंजा नहीं कसने का आरोप लगाया। बाद में सनौली पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत भेज दिए। मृतक रहमान के चचेरे भाई फरमान की तहरीर पर सनौली पुलिस ने ट्रॉली चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
रविवार को पानीपत में पोस्टमार्टम के बाद मुसारिक के शव को गांव बरला कुकरहेड़ी लाया गया जहां देर शाम गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतक के परिवार के नावेद ने बताया कि मुसारिक के पांच बेटियां हैं तथा एक बेटा गोद लिया हुआ है। वह बहुत गरीब था तथा पानीपत फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिवार में कमाने वाला अब कोई नहीं है। उधर, हरियाणा के रामड़ा निवासी मृतक रहमान के चचेरे भाई फरमान ने बताया कि मृतक अविवाहित था। उधर ,पानीपत के हास्पिटल में हादसे में घायल वाजिद की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।