{"_id":"6a6a589d6fb1226ede01cf31","slug":"tractor-linter-machine-overturns-due-to-steering-failure-ten-laborers-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-170680-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर-लिंटर मशीन पलटी, दस मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर-लिंटर मशीन पलटी, दस मजदूर घायल
Thu, 30 Jul 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
बाबरी-बुटराडा मार्ग पर पलटी ट्रेक्टर और मशीन। नागरिक
-
- 2
-
Link Copied
बाबरी। बाबरी-बुटराड़ा मार्ग पर बुधवार सुबह लिंटर डालने के लिए जा रहा ट्रैक्टर और उसके साथ लगी लिंटर मशीन स्टेयरिंग फेल होने के कारण सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक समेत दस मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय शामली में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी ठेकेदार वकार ने बताया कि बुधवार की सुबह वह मजदूरों को लेकर लिंटर डालने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे बाबरी-बुटराड़ा मार्ग पर बाबरी थाना परिसर से कुछ आगे पहुंचते ही ट्रैक्टर का स्टेयरिंग अचानक खराब हो गया। चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर तथा उसके साथ जुड़ी लिंटर डालने वाली मशीन सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में ट्रैक्टर चालक सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वकार, फूलदास, प्रवेश, इसम सिंह, जोगिंदर, मोहन, जगरोशन, सरवर और शुभम भी घायल हो गए। सभी घायल गांव मसावी के रहने वाले हैं। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।