फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Track repair work completed at Chunheti railway gate

चुन्हेटी रेलवे फाटक पर ट्रैक मरम्मत का कार्य हुआ पूरा

Sun, 21 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Track repair work completed at Chunheti railway gate
थानाभवन-ननौता के बीच दूसरे दिन भी रहा छह घंटे का मेगा ब्लॉक
विज्ञापन

सोमवार से रामपुर मनिहारन में इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग पैनल बदले जाएंगे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग स्थित चुन्हेटी रेलवे फाटक पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य शनिवार देर रात दो बजे पूरा हो गया। इसके बाद शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है। हालांकि थानाभवन-ननौता मार्ग पर छह घंटे का ब्लॉक लेकर मरम्मत की गई।
चुन्हेटी फाटक शनिवार सुबह चार बजे बंद करके रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य देर रात दो बजे तक चला। इसके बाद शामली और सहारनपुर आने-जाने के लिए चुन्हेटी रेलवे फाटक को खोल दिया गया। रविवार को थानाभवन स्टेशन के यार्ड से लेकर ननौता रेलवे स्टेशन यार्ड तक पूर्वाह्न 11 से शाम 5 बजे तक मेगा ब्लॉक जारी रहा। यहां रेलवे ट्रैक की मरम्मत की गई। उत्तर रेलवे यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के तहत मेगा ब्लॉक के चलते दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन शामली स्टेशन तक आई। यहां से सहारनपुर तक लाल पैसेंजर ट्रेन का संचालन स्थगित रहा। तीन बजे के बाद शामली से दिल्ली के लिए पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया गया।
विज्ञापन

हरिद्वार से सहारनपुर और शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को हरिद्वार से टपरी-मुजफ्फरनगर-मेरठ से दिल्ली के लिए संचालित किया गया। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन स्थगित रही। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को तीन घंटे देरी से संचालित हुई। दोपहर डेढ़ बजे शामली आने वाली दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन शनिवार शाम पांच बजे के बाद सहारनपुर के लिए निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन से लाइन की पैकिंग
यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर मशीन रेल लाइन की पैकिंग कर रही है। दूसरी ओर, मशीन रोड़ी की छनाई कर मिट्टी बाहर निकाल रही है। ट्रैक और रोड़ी के बीच मिट्टी भरने से रेलवे ट्रैक धंसने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर मनानी से इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग पैनल बदलने शुरू हो चुके हैं। रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन से सोमवार से इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग पैनल बदलने का काम शुरू होगा। रामपुर मनिहारान के बाद लोनी तक सभी स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग पैनल बदले जाएंगे। इसके बाद इस रेलमार्ग पर सभी स्टेशनों के फाटकों के केबिन सिस्टम खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed