{"_id":"66f9ae3642de9fe36907b637","slug":"track-and-signal-failed-after-chain-pulling-train-stopped-shamli-news-c-26-1-smrt1047-129128-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चेन पुलिंग के बाद ट्रैक और सिग्नल फेल, ट्रेन रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चेन पुलिंग के बाद ट्रैक और सिग्नल फेल, ट्रेन रुकी
Mon, 30 Sep 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
शामली में बुढाना फाटक के पास खडी ट्रेन से उतरकर पैदल जाते याते यात्री । संवाद
शामली। बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक के पास चेन पुलिंग होने से सिग्नल फेल हो गया और करीब 35 मिनट तक दिल्ली से हरिद्वार जा रही ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। तकनीकी टीम ने आई खामी को दूर किया। तब कहीं जाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान गर्मी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और फाटक लगे होने से बुढ़ाना रोड पर जाम लगा रहा।
दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 12.50 बजे है। एक्सप्रेस ट्रेन शामली आउटर पर आई तो कुछ शरारती तत्वों ने चेन पुलिंग कर दी। इस दौरान ट्रेन बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास पाहुंंच गई थी, सिग्नल और रेलवे ट्रेक फेल हो जाने के कारण ट्रेन खड़ी हो गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना पर रेलवे का तकनीकी दल मौके पर पहुंचा। किसी तरह आई खामी को दूर किया गया। करीब 35 मिनट ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान फाटक लगे होने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
भीषण गर्मी के कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के यात्री तो ट्रेन से उतरकर ही चल दिए। ट्रेन के जाने के बाद फाटक खुला तो जाम के हालात और भी भयावह हो गए। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में दो घंटे लग गए।
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक सिग्नल फेल हो गया था। जिसके कारण ट्रेन ट्रैक पर 35 पर खड़ी रही। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि सिग्नल चालू होने के बाद एक्सप्रेस ट्रेन को चालू किया गया है। आरपीएफ के थानाप्रभारी निरीक्षक नवीन कसाना ने बताया कि मामले की जानकारी हासिल की जा रही है।
बोले
दिल्ली- हरिद्वार, ऋषिकेश ट्रेन में सवार सुनील कुमार का कहना है कि उसको थानाभवन जाना है। आधा घंटे ट्रेन लेट होने से वह देरी से पहुंचेगा। गर्मी के कारण भी परेशानी हुई।
खेकड़ा के रहने वाले हारुन का कहना है कि उसे रामपुर मनिहाराल जाना है। ट्रेन के जंगल में खड़े रहने के कारण परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए।
जानिए... क्या होता है ट्रैक और सिग्नल फेल होना
रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हो चुका है। चलती ट्रेन से करंट और सिग्नल गायब होना ट्रैक फेलियर होता है। सिग्नल आने के बाद ही ट्रेन का संचालन हो पाता है।
एक घंटा आठ मिनट देरी से पहुंची दिल्ली- हरिद्वार एक्सप्रेस
सिग्नल आने के बाद दिल्ली- हरिद्वार,ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। आधा घंटे के बाद शामली रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए ट्रेन चालू किया गया है। दूसरी ओर उद्यपुर सिटी से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 4.48 बजे है। यह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार सुबह देरी से पहुंची।
शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने में शामली आरपीएफ नाकाम
दिल्ली से हरिद्वार, ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन के सिग्नल फेल होने के कारण खड़ी रही। जिसका प्रमुख कारण शरारती तत्वों द्वारा चेन पुलिंग करना ही रहा। बीते 22 सितंबर को कांधला रेलवे स्टेशन उदयपुर सिटी एक्सप्रेस पर शरारती तत्व ने पत्थर फेंक दिया था, जिसके कारण एक्सप्रेस का शीशा टूट गया था। इस मामले में आरपीएफ ने अज्ञात में मामला दर्ज किया था।