{"_id":"5f172f6c8ebc3e63b77a039b","slug":"torture-accused-of-kairana-police-shamli-news-mrt492380918","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना पुलिस पर लगाया टार्चर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना पुलिस पर लगाया टार्चर करने का आरोप
विज्ञापन
कैराना पुलिस पर आरोप लगाती फेस बुक आईडी का स्क्रीन शाट
- फोटो : SHAMLI
कैराना पुलिस पर लगाया टार्चर का आरोप
कैराना (शामली)। दो अज्ञात युवतियों की हत्या के मामले में संदिग्ध के परिवार की एक महिला व एक युवती को थाने में रखकर टार्चर करने का आरोप लगाया गया है। दोनों पीड़िताओं ने फेसबुक के साथ ही पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी वीडियो वायरल कर शिकायत की है। आरोप है कि दोनों को थाने में रखकर मारपीट की गई तथा करंट भी लगाया गया।
मंगलवार को फेसबुक पर दो वीडियो वायरल हुए। फुटेज में एक युवती आरोप लगा रही है कि कैराना पुलिस ने दो छात्राओं को कोतवाली लाकर उनके साथ मारपीट की तथा करंट लगाया। वीडियो में एक समाज से मामले में आगे आने की अपील की गई। वीडियो में छात्रा भी पुलिस पर आरोप लगा रही है। फेेसबुक पर कुछ युवक पुलिस के खिलाफ कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी मामले की शिकायत की गई है।
यह था मामला...
20 मई की देर शाम जगनपुर के जंगल में दो युवतियों के खून से लथपथ शव मिले थे। फोरेंसिक विभाग मेरठ की टीम मौके पर मिले खून के छींटों का पीछा करते हुए आर्यपुरी बंजारा बस्ती के एक मकान पर पहुंची थी। मकान मालिक परिवार सहित फरार हो गया था। टीम ने मकान में तीन घंटे तक छानबीन की थी। पुलिस ने मकान के अंदर मिले खून के धब्बों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। पुलिस ने मकान मालिक के बारे में जानकारी करने के लिए संभवतया उसकी बहन व भांजी से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
इन्होंने कहा...
ट्विटर पर जानकारी मिली है लेकिन किसी ने लिखित में शिकायत नहीं की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति के परिवार की एक महिला व युवती से पूछताछ करने के बाद घर भेज दिया था। पूछताछ में अहम सुराग भी मिले हैं। यह भी पता चला है कि घटना में संदिग्ध नेपाल चला गया है। दोबारा पुलिस पूछताछ न करे इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की जांच सीओ कैराना को दी गई है। सीओ कैराना ने कोतवाली जाकर मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज देखी है।
- विनीत जायसवाल, एसपी।