{"_id":"62e1816cb9be7729790485e3","slug":"toppers-honored-in-bsm-school-shamli-news-mrt5987366128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएम स्कूल में टॉपर्स विद्यार्थियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएम स्कूल में टॉपर्स विद्यार्थियों का किया सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बीएसएम स्कूल में कक्षा 12 व 10 के टॉपर विद्यार्थियों का प्रबंधन समिति ने बुधवार को सम्मान कर उत्साहवर्द्धन किया। इसके साथ ही शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कांवड़ यात्रा के दौरान सीबीएसई का कक्षा 12 व 10 का रिजल्ट घोषित किया गया था। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद बुधवार को स्कूल खुलने पर दोनों कक्षाओं के टॉपर्स का सम्मान किया गया। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने बताया कि कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में स्कूल की छात्रा प्रियांशी देशवाल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके देशभर में तीसरा स्थान और स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम चमकाया है। प्रियांशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी स्कूल से ही ग्रहण की। कक्षा 10 में यश शर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है।
सुबह प्रार्थना सभा में प्रबंधन समिति के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह व प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने प्रियांशी देशवाल व यश शर्मा को पुष्पमाला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शिक्षक संजीव कुमार, गुलशन सैनी, शिवम छाबड़ा, संजय श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, अंकुर जैन, दीपक चौधरी, जावेद खान, मनोज कुमार, सीमा शर्मा, निशा भाल को भी सम्मानित किया गया। जिनके सहयोग से विद्यार्थी बेहतर परीक्षा परिणाम दे सकें। मैनेजर छाया सिंह ने कहा कि स्कूल का नाम शिक्षा जगत में चमकाने में स्कूल के स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों की कड़ी मेहनत मददगार साबित हुई है। उन्होंने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।