फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Topiary without tuition

ट्यूशन के बिना टॉपर बनी आस्था

Fri, 03 May 2019 12:20 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 03 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Topiary without tuition
result - फोटो : अमर उजाला
शामली। सीबीएसई इंटरमीडिएट के घोषित रिजल्ट में शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आस्था जैन ने मानविकी वर्ग में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कस्बा कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी आस्था जैन के पिता अजय जैन इंटर पास हैं और उनकी कस्बे में कंफेक्शनरी है। छात्रा की मां ममता जैन ग्रेेजुएट हैं और घर संभालती हैं। बातचीत में आस्था जैन ने बताया कि आईएएस बनकर देश सेवा करना उसका उद्देश्य है।
विज्ञापन

मेधावी छात्रा आस्था जैन ने बताया कि रात दो बजे तक पढ़ने की जरूरत नहीं। यदि रोज क्लास अटेंड करें तो रोज चार से पांच घंटे घर में पढ़ाई काफी है। वो दोपहर तीन बजे स्कूल से आती थी। एक घंटे आराम के बाद शाम पांच से 11 बजे तक बीच बीच में आधे आधे घंटे ब्रेक देकर चार से पांच घंटे पढ़ती थी। ब्रेक में वो सहेलियों और अपने भाई बहन के संग खेलती थी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया का ज्यादा प्रयोग नहीं
इंटर में कोई कोचिंग या ट्यूशन नहीं ली। सोशल मीडिया से उन्होंने दूरी बनाए रखी। नेट का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए ही किया। व्हाट्सअप का प्रयोग भी अपने टीचर से समस्या हल करने में किया। कांधला से बस में आते जाते समय भी किताबें पढ़ती थी। अपने सहपाठियों से भी पढ़ाई के बारे में बातचीत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन बनी मार्गदर्शक
सुबह पांच बजे उठना और रात में 11 बजे सोना उसका शेड्यूल रहा है। उसकी बड़ी बहन जो बीकॉम कर रही है वही उसकी मार्गदर्शक बनी। वो इस वक्त देहरादून में पढ़ रही है। स्कूल टीचर्स ने भी पूरा सहयोग किया। बहन ही उनकी ट्यूटर मार्गदर्शक रही। छोटी बहन खुशी कांधला में 10वीं में पढ़ती है, जबकि सबसे छोटा भाई सम्यक जैन कक्षा सात में कांधला में ही पढ़ता है। आस्था की सफलता पर माता-पिता समेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। आस्था ने हाईस्कूल में भी 10 सीजपीए से परीक्षा पास की थी।


आईएएस बनने की इच्छा
आस्था की इच्छा आईएएस बनने की है। वो चाहती है कि आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करें। समाज में बहुत कुछ ऐसा है, जिसे वो खत्म करना चाहती है। कहा कि यदि भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो विकास बहुत तेजी से हो।

परीक्षा : इंटरमीडिएट
नाम : आस्था जैन
प्राप्त अंक : 99.2 प्रतिशत
पूर्णांक :  496/500
---------------------------------
विषयवार अंक
इंग्लिश : 98
पॉलिटिकल साइंस : 100
ज्योग्राफी : 100
अर्थशास्त्र : 98
पेेंटिंग : 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed