{"_id":"665b7de46f3f6fca4a054bb4","slug":"toll-tax-on-vehicles-will-increase-by-rs-5-from-tonight-shamli-news-c-26-1-sal1002-122037-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आज रात से वाहनों पर पांच रुपये का टोल टैक्स बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आज रात से वाहनों पर पांच रुपये का टोल टैक्स बढ़ेगा
Sun, 02 Jun 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
पटनी परतापुर टोल से गुजरते वाहन।संवाद
शामली। नया वित्त वर्ष शुरू होते ही पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर टैक्स की दरों में बढ़ोतरी होनी थी, लेकिन अबकि बार चुनाव के चलते टोल पर बढ़ी दरें लागू नहीं हो पाई थी। पटनी परतापुर टोल पर नए रेट दो जून की रात से लागू हो जाएंगे। चालको की दो जून की रात 12 बजे के बाद से और जेब ढीली होगी। वाहनों पर पांच रुपये बढ़ेंगे।
पटनी परतापुर टोल के मैनेजर मुकेश चौहान ने बताया कि कार पर टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। कार पर पहले भी एक तरफ से जाने के 55 रुपये लगते थे, दो जून से भी 55 रुपये ही लगेंगे। इसके अलावा मिनी बस के पहले एक तरफ से 85 रुपये खर्च करने पड़ते थे अब 90 रुपये देने होगे। इसी तरह बस और ट्रक के 185 रुपये लगते थे अब 190 रुपये देने होंगे। थ्री एक्सल गाड़ी के 200 से 205 और चार से लेकर छह एक्सल गाड़ी के पहले 200 जबकि अब 205 रुपये देने होंगे।
मैनेजर ने बताया कि टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों की कार का मासिक पास पहले 330 रुपये में बनाया जाता था, अब 340 रुपये खर्च करने होंगे। एनएचएआई के अधिकारियों ने इस संबंध में पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
10 हजार से अधिक वाहनों का होता है आवागमन
मैनेजर के अनुसार पटनी परतापुर टोल से हर रोज 10 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। रोजाना गुजरने वाले कई वाहन चालक अब अन्य वैकल्पिक मार्गों की तलाश में रहते हैं।
हर साल रिवाइज होती हैं टोल दरें
टोल प्लाजा मैनेजर के अनुसार टोल दरों को नए वित्त वर्ष से हर साल रिवाइज किया जाता है, लेकिन अबकि बार 31 मार्च को नए टोल दरों की लिस्ट तो आ गई थी। लेकिन चुनाव के चलते इसको लागू नहीं किया गया था, लेकिन अब नए दरों को 2 जून रात 12 बजे लागू किया जाएगा। रिवाइज हुई दरों में श्रेणी अनुसार दरों में बढ़ोतरी की जाती है। इस बार कंपनी ने वाहनों पर पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की है।