{"_id":"63012864a2078b48d01c1c61","slug":"today-women-power-will-take-over-the-front-on-the-butrada-dharna-shamli-news-mrt6017340174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नारी शक्ति संभालेंगी बुटराड़ा धरने पर मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नारी शक्ति संभालेंगी बुटराड़ा धरने पर मोर्चा
विज्ञापन
फोटो
बाबरी। बुटराड़ा में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में 24वें दिन भी किसान डटे रहे। धरने पर शनिवार को कई किसानों व राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने अपने विचार रखे। रविवार को धरने पर महिलाए मोर्चा संभालेंगी।
धरने को पूर्व जिला अध्यक्ष सपा छात्र सभा के अक्षय गुलिया ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों ने संगठित होकर दिल्ली में 13 महीने तक तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ धरना चलाया। जिसके चलते केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े। इसलिए 24 अगस्त को होने वाली महापंचायत में सभी किसान सफल बनाने में सहयोग करें। एकजुट होकर किसानों को उचित मुआवजा एक प्रोजेक्ट एक मुआवजा की मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। 11 सदस्यीय टीम ने माजरा, गोहरपुर, नगली, कुडाना, आदमपुर, कुरमाली, बुडीना, मूंडभर, भाज्जू, भिक्का माजरा आदि गांवों में भी टीम के सदस्यों ने महापंचायत के लिए किसानों से जनसंपर्क किया।
इस दौरान ब्रह्मपाल नाला, पप्पू भारसी, प्रमोद कुमार जागलान, हाजी तुफैल, देवी सिंह, लाख, राजकुमार, करौदा हाथी, सुरेश ख्यावडी आदि ने विचार रखे। सभा की अध्यक्षता ब्रह्मसिंह सिंह ने की और संचालन विदेश मलिक ने किया। वक्ताओं ने अपनी मांगों को दोबारा दोहराते हुए कहा कि एक प्रोजेक्ट एक रेट मुआवजे से कम मंजूर नहीं है।