फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Today seven hours power supply will be interrupted in many places

आज कई जगह सात घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Sat, 10 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today seven hours power supply will be interrupted in many places
शामली। विद्युत वितरण उप खंड प्रथम के उपखंड अधिकारी ब्रजमोहन ने बताया कि 33/11 विद्युत उपकेंद्र खेडी करमू के काकानगर, कैैराना रोड, दिल्ली रोड, कमला कालोनी, आर्यपुरी आदि मोहल्लों में शनिवार को बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से लेकर 4 बजे तक बाधित रहेगी। इसकी वजह 220 केवी कंडेला शामली पर शामली-कैराना डबल सर्किट लाइन की क्रॉसिंग का कार्य होना है।
विज्ञापन

------------
प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में पहुंचे राज्यमंत्री विजय कश्यप
शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से आयोजित 8वें दिन प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में प्रदेश के राज्यमंत्री विजय कश्यप पहुंचे और बुखार का उपचार कराया। आर्य समाज मंदिर में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक शिविर में योग प्रशिक्षक श्रीपाल धामा एवं डा. रामअवतार तायल द्वारा योग प्रशिक्षण के बाद प्राकृतिक चिकित्सा कराई जा रही है। आठवें दिन शिविर में राज्यमंत्री विजय कश्यप का आयोजकों की ओर से स्वागत किया गया। बुखार से पीड़ित मंत्री ने प्राथमिक चिकित्सा भी ली। डा. सतीश कुमार गर्ग, रमेशचंद विश्वकर्मा ने प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। मंत्री को प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधी किट, कुछ पुस्तकें, एक्यूप्रेशर का सामान, ब्लड प्रेशर की मशीन, एनीमा आदि का सामान भेंट किया गया। इसमौके पर सुभाषचंद शर्मा, देवेंद्र आचार्य, सरोज तोमर, नरेन्द्रशर्मा, मदन लाल, पवन, महीपाल शर्मा, अमित विश्वकर्मा, रामेश्वर दयाल आर्य, सतपाल आर्य, विनोद गोयल, अरुण जैन, बबीता, अनीता, प्रियंका, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed