{"_id":"6894f3d05dd90a343b0c1fd5","slug":"today-is-the-last-day-to-apply-from-the-second-list-opportunity-is-open-again-in-merit-shamli-news-c-26-1-aur1003-147256-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : दूसरी प्रतीक्षा सूची से दाखिले का आज अंतिम दिन, फिर ओपन मेरिट में मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : दूसरी प्रतीक्षा सूची से दाखिले का आज अंतिम दिन, फिर ओपन मेरिट में मिलेगा मौका
विज्ञापन
वीवीपीजी कॉलेज में एडमिशन के खड़े छात्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से जुड़े डिग्री कॉलेजों में स्नातक के परंपरागत कोर्सों में बृहस्पतिवार को द्वितीय प्रतीक्षा सूची से दाखिला प्रक्रिया जारी रही। सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया धीमी रही। द्वितीय सूची से शुक्रवार को अंतिम दिन रहेगा, वंचित रहने वालों को अब ओपन मेरिट में मौका मिलेगा।
बृहस्पतिवार तक चारों कॉलेजों में 2200 सीटों के सापेक्ष सभी कोर्सों में लगभग 2000 दाखिले हो चुके हैं। द्वितीय प्रतीक्षा सूची का शुक्रवार को अंतिम दिन रहेगा। इसलिए सूची में आने वाले सभी छात्र-छात्रा समय से प्रमाणपत्रों के साथ पहुंचकर दाखिला करा सकते हैं। शहर के वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सुधीर कुमार ने बताया कि इसके बाद दाखिले से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को ओपन मेरिट में मौका मिलेगा। सभी अपना ऑफर लेटर निकलवाते हुए कॉलेजों में जमा कर दाखिला करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहली ओपन सूची 11 अगस्त की शाम पांच बजे तक जारी होगी। 12 और 13 अगस्त को दाखिले होंगे। उसके बाद दूसरी ओपन मेरिट 18 अगस्त और प्रवेश 20 तक होंगे।