{"_id":"582f4a064f1c1bf23c8ff869","slug":"today-half-of-the-five-hour-block-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज साढे़ पांच घंटे का रेलवे ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज साढे़ पांच घंटे का रेलवे ब्लॉक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दो रेलवे फाटकों पर अंडरपास निर्माण चलते आज साढ़े पांच घंटे का ब्लॉक रहेगा। जिससे इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के प्रभावित होने की संभावना है।
कांधला-कासिमपुर खेड़ी के बीच रेलवे गेट नंबर 74 और टपरी-मनानी के बीच रेलवे गेट नंबर 138 पर अंडरपास का निर्माण होना है। इसके लिए आज सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक रेलवे यातायात बाधित रहेगा। सुबह साढे़ सात बजे दिल्ली से चलकर शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन को साढ़े नौ बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया जाएगा। तीन बजे के बाद बड़ौत से दिल्ली के लिए संचालन किया जाएगा।
सहारनपुर से सुबह छह बजे दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शामली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया जाएगा। इस ट्रेन को शाम चार बजे शामली रेलवे स्टेशन से सहारनपुर के लिए भेजा जाएगा। यातायात निरीक्षक पवन कुमार, शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि दोनों रेलवे फाटकों पर अंडर पास से ब्लॉक की सूचना प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रेलवे ब्लॉक से हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन प्रभावित रहेगी। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली से दो घंटे से अधिक लेट चलाया जाएगा। इस ट्रेन को कासिमपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया जाएगा।