फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   To avoid cold, do not run the heater after closing the room at night.

Shamli News: ठंड से बचाव के लिए रात में कमरा बंद कर न चलाएं हीटर

Thu, 11 Jan 2024 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
To avoid cold, do not run the heater after closing the room at night.
शामली। जिले में मौसम ठंडा बना हुआ है। शीत लहर चलने से रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कुछ लोग रात में कमरा बंद करके हीटर चलाते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि रात में कमरा बंद करने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है और लोगों को खासतौर पर बच्चों के बीमार होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

बुखार से ग्रस्त मंगलवार रात्रि में हीटर चलाकर सोए 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इससे पूर्व शामली में 6 दिसंबर को गुजरातियान मोहल्ला निवासी व्यापारी पंकज की कमरे में अंगीठी जलाने के दौरान दम घुटने से मौत हो गई थी। एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अकबर खान का कहना है कि रात में हीटर नहीं चलाना चाहिए। हीटर चलाने से कमरे का तापमान बढ़ जाता है और मौसम की नमी खत्म हो जाती है। इस वजह से सांस की नली में सूजन आ जाती है और बच्चों में निमोनिया होने का खतरा रहता है। इसमें दमा व अस्थमा की बीमारी होने का भी खतरा रहता है। बच्चाें और बुजुर्गाें के लिए यह जानलेवा भी हो सकता है। उनका कहना है कि अगर हीटर चलाना बहुत जरूरी है तो सादा हीटर चलाकर उस पर पानी रख दें ताकि गर्म पानी से भाप निकलने से नमी बनी रहेगी। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि रात में हीटर नहीं चलाना चाहिए। हीटर चलाने से कमरे का तापमान ज्यादा हो जाता है और बाहर का तापमान कम रहता है। कमरे व बाहर के तापमान में ज्यादा अंतर होने की वजह से निमोनिया, खांसी, जुकाम होने की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि ओपीडी में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा कमरे में अंगीठी भी नहीं जलानी चाहिए। इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनती है, जो खतरनाक होती है और जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है। इनसे आग लगने का भी खतरा रहता है। इसलिए सोने से पहले हीटर व अंगीठी को बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन




-कमरे को पूरी तरह बंद नहीं करें

डा. अतुल के अनुसार, हीटर या अंगीठी का प्रयोग करते समय कमरे को पूरी तरह बंद नहीं करना चाहिए। गर्मी से धीरे-धीरे कमरे में ऑक्सीजन खत्म हो जाती है और कार्बन मोनोऑक्साइड अधिक हो जाती है। इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। अगर कमरे में एक से अधिक व्यक्ति हैं तो अधिक समय तक आग या हीटर का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अंगीठी जलाने के दौरान बरतें यह सावधानी

- अलाव जलाकर उसके पास न सोएं

- साथ में पानी से भरी बाल्टी जरूर रखें

- आग जलाएं तो जमीन पर सोने से बचें

- घर में अगर कोई बच्चा हो, तो आग न जलाएं

-यदि रात में हीटर, ब्लोअर या अंगीठी का इस्तेमाल करते हैं तो सावधानी बरतें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed