फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tips to protect crops from diseases

फसलों को रोगों से बचाने के लिए सुझाव दिए

Sun, 28 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 28 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tips to protect crops from diseases
positive news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मंडल के संयुुक्त कृषि निदेशक डॉ. आरएस राम ने जिले के कृषि विभाग के अफसरों के साथ धान, उर्द एवं गन्ने की फसलों का निरीक्षण करके उसमे लगने वाली बीमारियों सेबचाव के बारे में किसानों को अवगत कराया। उन्होंने धान में लगने वाले पत्ती लपेटक, तना छेदक, ब्राऊन प्लांट हापर, गंधी, बंग
विज्ञापन

,शीथ, ब्लाइट, बकानी, ब्लास्ट सहित अन्य कीटों से फसलें बचाने का आह्वान किया।  

शनिवार को राजकीय कृषि प्रक्षेत्र अलाऊदीन फार्म, ऊन ब्लाक में सिकंदरपुर गांव में पहुंचकर संयुुक्त  कृषि निदेशक ने फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने फार्म प्रभारी से धान में लगने वाले कीट से बचाव के बारे में मंत्रणा की। उन्होंने  बताया कि उर्द, मूंग में पीला मौजक वायरस जनित रोग सफेद मक्खी के कारण फैलता है। इसमें पत्तियां पीली चितकबरी हो जाती हैं। वह फली नहीं बनने नही देती हैं। समय रहते कीटनाशकों का छिड़काव करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सहभागी फसल निगरानी एंव निदान प्रणाली योजना चलाई जा रही है। इसमें किसानों को बीमार फसल का फोटो तथा अपना पता दिए गए नंबरों में मैैसेज भेजना है। विभाग द्वारा 48 घंटे में घर बैठे ही समस्याओं का निदान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊन ब्लाक के सिकंदरपुर गांव में किसान गोष्ठी की गई। इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन, नेशनल आयल  सीड मिशन, मृदा स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के बारे में जानकारी दी गई। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी आनंद त्रिपाठी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी उमेश शाहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed