फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tips to keep body fit in online workshop

ऑनलाइन कार्यशाला में शरीर को फिट रखने के दिए टिप्स

Sat, 29 Aug 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tips to keep body fit in online workshop
शामली चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शरीर को फिट रखने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती, राज्य संपर्क अधिकारी लखनऊ डॉ. अंशुमाली शर्मा और मुख्य अतिथि वीवी पीजी कालेज के सचिव दीपक जैन ने संयुक्त रुप से किया। डॉ. अशोक श्रुति ने बताया कि सरकार द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्तूबर तक फिट इंडिया कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर यह कार्यशाला आयोजित की गई है। राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा ने भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि दीपक जैन ने कहा युवा ही देश का निर्माण करता है। सीसीएस विश्वविद्यालय मेरठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शारीरिक विकास के लिए शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाना आवश्यक है।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञ डा. प्रमोद कुमार शाक्य इटावा ने फिटनेस और कंपोनेंट के बारे में जानकारी दी। ऐरोबिक विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा शाह, आनंद गुजरात ने घर के अंदर रहकर एरोबिक के माध्यम स्वस्थ रखने की जानकारी दी। योग विशेषज्ञ डा. कुमुद शर्मा ने योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक वीवी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. भूपेन्द्र कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन नोडल अधिकारी डा. अजय बाबू शर्मा और डा. भूपेंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में गाजियाबाद से कार्यक्रम अधिकारी श्रीप्रकाश चौधरी, सहारनपुर की नोडल अधिकारी डा. दीपा चौहान, बुलंदशहर की कार्यक्रम अधिकारी डा. एकता चौहान, बड़ौत की कार्यक्रम अधिकारी डा. पवित्रा और स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed