फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tight settlement

नकल रोकने के लिए पुख्ता बंदोबस्त

Tue, 06 Feb 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 06 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tight settlement
examation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए इस बार जनपद में ऑनलाइन सिस्टम के द्वारा 33 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हुआ है। सभी केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर में जनपद के 26752 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा संबंधी बोर्ड के आदेशानुसार तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सोमवार सुबह ही परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान कमरों में चस्पा कर दिया गया है। केंद्रों पर कमरा नंबर देखने के लिए सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही है। जिला समिति ने भी अपनी पूरी तैयारियां कर ली है।
विज्ञापन


मंगलवार से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल की 22 फरवरी और इंटर की 12 मार्च तक संपंन होगी। जिसके लिए बोर्ड द्वारा 33 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 95 राजकीय, एडेड और वित्तविहीन कॉलेजों के 26752 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिसमें हाईस्कूल के 14175 और इंटरमीडिएट में 12577 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। सभी केंद्रों पर बोर्ड और शासन द्वारा दिए गए आदेशानुसार प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी, शौचालय, पेयजल व्यवस्था पूरी करा ली गई है।
विज्ञापन


सोमवार को सभी केंद्रों पर सुबह से ही शिक्षक शिक्षिकाएं सीटिंग प्लान में व्यस्त रहे। परीक्षार्थी भी सुबह से परीक्षा केंद्रों पर अपना स्थान देखने के लिए उमड़े रहे। सभी केंद्रों पर कॉलेज के बाहर ही रोल नंबर और कमरा संख्या की सूची चस्पा कर दी गई। सभी परीक्षार्थी बाहर से ही अपना कमरा नंबर और सीट नंबर देखकर घर की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में भी सुबह से परीक्षा को लेकर तैयारियां चलती रही। वहीं, कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर एक महिला कांस्टेबल,              तीन पुरुष कांस्टेबल और एक एएसआई की तैनाती रहेगी। वहीं संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र पर एक महिला और तीन पुरुष कांस्टेबल और एक एसआई की तैनाती के अलावा अन्य सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

इसके अलावा परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए चार सचल दस्ते बनाए गए हैं। हर सचल दल में पांच पांच सदस्य रहेंगे। जिनमें दो पुुरुष और तीन महिला शामिल रहेगी। जिसमें तीन सचल दल डीआईओएस के अंतर्गत कार्य करेंगे और एक सचल दल बीएसए के अंतर्गत कार्य करेगा।


तीन जोन, आठ सेक्टर में बांटा गया जनपद को
बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद को तीन जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है। जिसमें तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को अपनी तहसील के जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए है। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारियों ो सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को चार से पांच परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए। जनपद के तीन संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अलग से स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई। जिसमें जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़, एलम इंटर कॉलेज एमल संवेदनशील केंद्र और मुुरली मनोहर इंटर कॉलेज इस्सोपुरटील को अति संवेदनशील केंद्र की सूची में रखा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed